दो ड्रग्स स्मगलर को दुर्ग पुलिस ने किया अरेस्ट: पंजाब के “चिट्ठा” का करते थे काला धंधा… NDPS एक्ट के तहत दोनों पर कार्रवाई; ऐसे हुआ भांडाफोड़…

दुर्ग-भिलाई। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने अंतर राज्य नशे के कारोबारी पर शिकंजा कसा है। दरअसल पंजाब के ड्रग्स चिट्ठा (हीरोइन) के तस्करों को दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा पंजाब के तरनतारन से लाकर यह ड्रग्स दुर्ग-भिलाई के युवाओं के बीच खपाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी निशांत सिंह उम्र 28 साल और सतेन्दर सिंह उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16 ग्राम ड्रग्स चिट्ठा (हीरोइन) जिसकी कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए है उसे जब्त किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग और थाना कुम्हारी ने संयुक्त रूप से की है।

जिले के पुलिस को दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश है। आपको बता दे इसके पहले भी दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कार्रवाई की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा ACCU प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पांडे और कुम्हारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक डीडी वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की पंजाब निवासी निशांत सिंह उम्र 28 साल और सतेन्दर सिंह उम्र 25 साल पंजाब से चिट्ठा यानी की हीरोइन लाकर दुर्ग-भिलाई में खपा रहे हैं और वह फिलहाल कुम्हारी क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर टीम द्वारा दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 16 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ। थाना कुमारी ने आरोपी के खिलाफ धारा 22 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.सगीर खान, चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक भावेष पटेल, रिन्कू सोनी, राकेष अन्ना, गुनित कुमार, राकेष चौधरी, अजय गहलोत थाना कुम्हारी से सउनि अजय सिंह, आरक्षक मनीष वर्मा, राजकुमार, कविन्द्र साहू, विनेष शर्मा की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...