भिलाई निगम क्षेत्र के रहवासी घर बैठे पटाए प्रॉपर्टी टैक्स: ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट… निगम में छुट्टी के दिन भी में खुल रहे है काउन्टर; 1 अप्रेल से लगेगा 18% सरचार्ज और पेनल्टी फीस

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र के रहवासियों के लिए अच्छी और काम की खबर है। आप प्रॉपर्टी टैक्स का पेमेंट घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते है। इसके साथ ही निगम ऑफिस में टैक्स पेमेंट काउंटर छुट्टी के दिन भी खुल रहे है। नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन ने वित्तीय वर्ष समाप्ति पर नागरिको की सुविधा के लिए संपत्तिकर कर सहित निगम के अन्य देय करो का आनलाईन भुगतान की सुविधा प्रदान करते हुए निगम मुख्य कार्यालय के टैक्स काउन्टर सहित जोन के सभी काउन्टर को अवकाश के दिनो में खुले रखे जाने का निर्णय लिया है।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम के राजस्व अमले को निर्देशित किये है कि क्षेत्र के बड़े बकायादारो से सम्पर्क कर लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत वसूली किया जाए। उन्होने कर वसूली ठेका प्राप्त एजेंसी एस.पी.एस. को भी अतिरिक्त काउन्टर स्थापित कर संपत्तिकर, जलकर, यूजर्स चार्ज, भू-भाटक, दुकान किराया की राशि भुगतान हेतु सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इसी प्रकार डोर-टू-डोर वसूली अभियान को और गति देकर मार्च माह के शेष दिनों में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिये है।

आपको बता दे की 31 मार्च के पूर्व नागरिक अपने आवासीय, व्यावसायिक भवनों के संपत्तिकर सहित निगम के अन्य देय कर राशि को जमा करके 1 अप्रेल से लगने वाले 18 प्रतिशत अधिभार तथा एक हजार रूपये शस्ति शुल्क की राशि से बच सकते है। निगम ने नागरिको को आनलाईन भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराया है, जिसमें करदाता घर बैठे आनलाईन समस्त करो का भुगतान करने हेतु अधिकृत वेबसाईट https://Chattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/index.php पर लाॅगिन कर अपना संपत्तिकर, जलकर, यूजर्स चार्ज, भू-भाटक, दुकान किराया का भी भुगतान स्वयं कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...