छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: महिला नक्सली समेत दो ढेर… लाखों का था इनाम घोषित; दोनों के शव के साथ वेपन जब्त

दंतेवाड़ा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार सुरक्षाबल और नक्सली के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। पहले मंगलवार को खबर आई की छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरौली में मुठभेड़ में C-60 कमांडोज ने 36 लाख रुपए के 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद मंगलवार को ही शाम को खबर आई कि दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब 25 से 30 मिनट तक मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने महिला समेत 2 नक्सलियों को मार गिराया। गोलीबारी रुकने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें दोनों नक्सलियों के शवों को बरामद किया गया। मौके से नक्सलियों का सामान भी बरामद हुआ है। दोनों के शवों को बरामद कर जवान जिला मुख्यालय पहुंचे। मौके से 2 भरमार बंदूक समेत विस्फोटक सामान जब्त किया गया है।

महिला नक्सली डोडी लक्खे पर था 5 लाख रुपए का इनाम

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल और गमपुर के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली उपस्थित हैं। इसी सूचना पर दंतेवाड़ा से DRG और CRPF के जवानों को 2 दिन पहले मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं 19 मार्च को जवान जब नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, तो वहां नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। मृत महिला नक्सली की पहचान डोडी लक्खे के रूप में हुई है। ये ACM कैडर की थी। डोडी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 की सदस्य थी। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी था। इसके अलावा एक पुरुष नक्सली की पहचान लच्छू के रूप में हुई है। यह नक्सलियों की जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर था। इस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि DSP राहुल उइके के नेतृत्व में जवानों को ऑपरेशन पर भेजा गया था। 2 नक्सलियों को ढेर किया गया। दोनों कई घटनाओं में शामिल थे। कुछ नक्सली भी घायल हैं, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर चले गए हैं।

CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली में मारे गए नक्सली

मंगलवार सुबह खबर आई थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से करीबन एक घंटा ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फाॅर्स ने चार बड़े हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। गढ़चिरौली में हुए इस मुठभेड़ में C-60 कमांडोज ने 36 लाख रुपए के 4 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सभी के शवों को भी बरामद कर लिया गया है। मारे गए चारों नक्सलियों पर लाखों रूपए का इनाम था। मांगी इंद्रवेली एरिया कमेटी सचिव और कुमुराम भीम मंचेरियल डिविजनल कमेटी सदस्य वर्गीश, सिरपुर चेन्नूर एरिया कमेटी सचिव DVCM मंगतू, ⁠प्लाटून सदस्य कुरसांग राजू और प्लाटून सदस्य कुडीमेट्टा वेंकटेश को जवानों ने मार गिराया। सर्चिंग के दौरान फोर्स ने मौके से 1 AK-47, 1 कार्बाइन, 2 देसी पिस्टल, विस्फोटक समेत नक्सली साहित्य बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...