CG – बीएड की छात्रा का मिला शव: इंजीनियर के घर पर मिला बीएड छात्रा की लाश, मामले के जांच में जुटी पुलिस

बीएड की छात्रा का मिला शव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बीएड की छात्रा की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि छात्रा का शव इंजीनियर के घर पर मिला है। फ़िलहाल घटना को लेकर अभी जानकारी स्पष्ट नहीं आ पायी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र गंगानगर का है, जहां बीएड की छात्रा एक इंजीनियर के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी।

जानकारी के मुताबिक युवती लैलूंगा की रहने वाली है। बीएड छात्रा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर में एक इंजीनियर के घर पर रहती थी और वहीं पढ़ाई करती थी। आज सुबह इंजीनियर के घर पर युवती की फांसी के फंदे पर लटकी लाश देखी। सिविल लाइन पुलिस को घटना की सूचना दी गयी है, जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने कमरे को सील किया है।

पुलिस के सामने परिजनों ने हत्या की भी आशंका जतायी है। परिजनों ने अपने आने तक शव को नीचे उतारने से मना किया है। जानकारी के मुताबिक लैलूंगा की रहने वाली युवती इंजीनियर के घर मे रहकर पढ़ाई के साथ घरेलू काम भी करती थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...