दुर्ग जेल में पुलिस की रेड: SP जितेंद्र शुक्ला संग 160 जवान पहुंचे सरप्राइज विजिट में…चार-चार गद्दे में मिले कई गुंडे-बदमाश और गैंगस्टर…गांजा-सिगरेट, समेत कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अचानक दुर्ग केंद्रीय जेल में रेड मारकर सरप्राइज विजिट किया है। सुबह तकरीबन 4.45 बजे एसपी जितेंद्र शुक्ला संग पुलिस कर्मियों की टीम पहुंची। तकरीबन 15 अलग-अलग 160 पुलिस कर्मियों की टीमें बनाई गई थी। जो अलग-अलग बैरक में पहुंचकर खोजबीन की। सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर तपन सरकार, मुंक्कू नेपाली, दीपक नेपाली और उपेंद्र काबरा के बैरक की स्पेशल जांच की गई। इनके बैरकों से भी काजू-किशमिश, बीड़ी-सिगरेट समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई है। चर्चा है कि दुर्ग एसपी व पुलिस कर्मियों को देखकर जेल कर्मियों के होश उड़ गए। काफी देर तक टालमटोल करते रहे फिर अंदर घुसने की प्रक्रिया जेल कर्मियों की ओर से की गई। इस पर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला नाराज भी दिखे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...