CG में ड्रग्स तस्करी करने की कोशिश नाकाम: RPF ने इस ट्रैन में दी दबिश, 2 लावारिस पिट्ठू बैग बरामद… चेक करने पर निकले गांजा के दो पैकेट… NDPS एक्ट के तहत की गई कार्यवाही; जानिए कितने किलो गांजा हुए सिज

छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा है अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भारी तादाद में गांजा बरामद हुआ है। गांजा ट्रैन के जनरल बोगी से जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार क्रिसमस के दिन रविवार दिनांक 25.12.2022 को रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की रेल गाड़ी संख्या 18477 पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस के जनरल कोच मे मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जा रही है।

सुचना मिलने पर वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त डी.एस.तोमर के नेतृत्व में पोस्ट प्रभारी बिलासपुर, सहायक उप निरीक्षक के. पी. तिवारी एवं स्टाफ द्वारा बिलासपुर प्लेटफार्म क्रमांक 05 मे रेल गाड़ी संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस के आगमन पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सामने इंजन से दूसरे जनरल कोच के सीट नंबर 15 के नीचे 02 काले व नीले रंग पिट्ठू बैग लावारिस हालत मे मिले।

इस पर एनडीपीएस एक्ट धारा 20(बी) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु रेल पुलिस बिलासपुर को सुपुर्द किया गया। जीआरपी बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 0126/22 दिनांक 25.12.2022 अंतर्गत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 35 हजार आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...