दुर्ग में दो बाइक चोर धरे गए: पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर आरोपियों को दबोचा… 8 बाइक किए गए बरामद; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बाइक चोरी मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 379 के तहत कार्रवाई की है। CSP वैभव बैंकर ने बताया कि बाइक चोरी की वारदात को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने टीम गठित की थी। बिना नंबर के गाड़ी चलाने वाले धनेश यादव उर्फ भूरु 22 वर्ष, बोरसी भाठा निवासी को पुलिस ने चेकिंग के समय पकड़ा।

बाइक के दस्तावेज को लेकर धनेश से पुलिस ने पूछताछ किया। युवक ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि चोरी के बाइकों को आंगनबा़ड़ी बोरसी भाठा के खंण्डहर में है। कुछ वाहनों को रिसाली स्थित अवधपुरी आशीष नगर निवासी अभिमन यादव 22 वर्ष को बेचने की बात आरोपी युवक ने की है।

पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अभिमन ने बताया कि वह वाहनों को धनोरा शराब भठ्ठी के पास खेत में रखता था। दोनों आरोपियों के पास से 4-4 वाहन बरामद किए गए है। उक्त वाहनों की कीमत 4 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। पदमनाभपुर चौकी से बाइक चोरी की 6 और डोंगरगांव थाना क्षेत्र 2 शिकायत हुई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...