CG: बड़ा रेल हादसा टला: जब एक ही पटरी पर आई दो ट्रेनें, थम गई यात्रियों की सांसें, मचा हड़कंप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है। एक ही पटरी पर यात्री ट्रेन और पैसेंजर गाड़ी आ गयी, जिसके चलते बड़े हादसे की आशंका बन गई थी पर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना लालखदान के पास की बताई जा रही है। रेलवे के मुताबिक सिग्नल और तकनीकी वजह से ऐसा घटनाक्रम सामने आया। फिलहाल रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक लालखदान के पास मालगाड़ी और लोकल ट्रेन एक ही पटरी पर आ गई। यात्री ट्रेन और मालगाड़ी को एक ही ट्रैक पर देख रेलवे में हड़कंप मच गया, हालांकि तत्काल इसकी सूचना चालक को दी गई। वहीं चालक ने भी स्थिति को इमरजेंसी ब्रेक के जरिए कंट्रोल कर लिया। रेलवे के मुताबिक प्रथम दृष्टया पूरा मामला सिग्नल और तकनीकी वजह से गड़बड़ी का है, हालांकि विस्तृत जांच में यह बात सामने आ पाएगी कि ऐसा क्यों हुआ। किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...