CG – दोस्त ने किया दोस्त का मर्डर: दोस्त के पास फोन रखा था गिरवी… पैसे देने पर भी फोन नहीं लौटा रहा था वापस… गुस्से में नाबालिग ने पहले घोंटा गला, फिर पत्थर से सिर कुचला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की आरोपी ने अपने दोस्त के पास अपना मोबाइल गिरवी रखा था। जिसके बाद आरोपी ने पैसे लौटा दिए पर दोस्त मोबाइल नहीं लौटा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा था। जिसके बाद आरोपी ने पहले तो उसका गला घोंटा। फिर पत्थर से सिर फोड़कर उसकी जान ले ली है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

ईंट भट्ठा इलाके में रहने वाली एक महिला ने 18 दिसंबर को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका 14 साल का लड़का 15 दिसंबर से गायब है। काफी पड़ताल करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इस पर पुलिस ने नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज किया था और मामले में जांच कर रही थी।

पुलिस के लगातार जांच के बाद भी शुरुआत में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी थी। इस बीच 25 दिसंबर को सूचना मिली कि बंद पड़े एसईसीएल खदान वार्फवाल नीली झील नर्सरी में रास्ते के किनारे झाड़ी के पास एक शव मिला है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस की जांच में यह पता चला कि यह वही लड़का है। जिसकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दी गई थी। शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया था।

पीएम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि नाबालिग की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने इस केस में जांच और तेज की और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। तब पुलिस को पता चला कि लड़का आखिरी बार 15 दिसंबर को उसके 16 वर्षीय दोस्त के साथ देखा गया था। ठीक इसी के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है।

इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया था। शुरुआत में तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मगर बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि एक दिसंबर को मैंंने अपने दोस्त को एक हजार रुपए में अपना मोबाइल गिरवी रख दिया था।

इसके बाद 15 दिसंबर को मैं उसके पास गया और कहा कि पैसे लेकर मेरा मोबाइल वापस लौटा दो, मगर वह राजी नहीं हुआ। फिर हम खाने का सामान लेकर नीली झील नर्सरी की तरफ गए थे। वहां हमने नाश्ता किया। नाश्ते के बाद हम वापस लौट रहे थे। उसी दौरान फिर से वह मोबाइल की बात को लेकर झगड़ा करने लग गया। मैंने उससे फिर से कहा कि मोबाइल दे दो, लेकिन वह नहीं माना।

इस बात को लेकर मुझे गुस्सा आया, तब मैंने उसका गला घोंट दिया। फिर घसीटकर उसे सड़क किनारे ले गया और बड़े से पत्थर को उसके सिर पर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद मैंने अपना फोन ले लिया और सिम को तोड़कर फेंक दिया था।

अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। बताया गया कि जिस लड़के की मौत हुई। उसने पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी। उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। आरोपी ने भी काफी पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। आरोपी का पिता भी मजदूरी करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CBSE 12वीं परिणाम घोषित: माइलस्टोन की अविषा और दिव्यांश...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं (AISSCE) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों में माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी: वैशाली...

भिलाई नगर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण का शिविर आज वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग डेढ़ सौ से...

ट्रेंडिंग