एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या: लूटपाट का विरोध करना अभिनेत्री को पड़ गया भारी, बदमाशों ने पति और बेटी के सामने मार दी गोली

एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को एक एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लुटेरों ने हावड़ा जिले में राजमार्ग पर उस वक्त अंजाम दिया, जब एक्ट्रेस लूटपाट का विरोध कर रही थी। एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी था और वह झारखंड की रहने वाली थीं। 

क्या है पूरा मामला
एक्ट्रेस रिया अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थीं। प्रकाश कुमार एक फिल्म निर्माता हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास सुबह करीब छह बजे टॉयलेट के लिए रुके। इसी बीच, तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे।

जब रिया ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। प्रकाश कुमार अपनी पत्नी को कार तक ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकते रहे। कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे उन्होंने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई। 

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकाश और उसकी पत्नी रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और रिया के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है। 

पति प्रकाश के बयान पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है। ईशा आलिया झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल थी। उनका रियल नेम रिया है। स्क्रीन पर आने के बाद उन्होंने अपना नाम ईशा आलिया कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...