इस बार भी बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन में आएंगे BJP पार्षद: जिलाध्यक्ष बिचपुरिया को करनी पड़ी बैठक…शहर सरकार को घेरने जिलाध्यक्ष ने दिए शंखनाद में मिले मुद्दे

भिलाई। नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा 30 दिसंबर को होने वाली है। उससे पहले सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बार भी विपक्ष में बैठी भाजपा बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन में होगी। यानि कि भाजपा पार्षद बिना नेता के ही सदन में होंगे। अब ये सवाल है कि इस बार सदन को लीड कौन करेगा? पिछली बार की तरह इस बार भी सवालों के घेरे में है। हालांकि, आज जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। शंखनाद में सामने आए मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाने के लिए कहा है।

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष निवास स्मृति नगर में आवश्यक बैठक आहूत की गयी। जिसमें आगामी सामान्य सभा की तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी। विगत दिनो भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा निकाली गयी शंखनाद पदयात्रा में प्राप्त जन समस्याओं को मुखरता से उठाने हेतु रणनीति बनाई गयी । सामान्य सभा के सभी एजेंडो पर बिंदुवार परिचर्चा की गयी।

भिलाई नगर निगम में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओ को समाधान करने हेतु सदन में समस्त भाजपा पार्षद एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।

ग़ौरतलब है कि “शंखनाद पदयात्रा” समापन उपरांत वार्डों से प्राप्त जनसमस्याओ के निराकरण हेतु 23 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजे जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भिलाई नगर पालिक निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने आयुक्त को त्वरित हल होने योग्य समस्याओं जैसे वार्डों में साफ़ सफ़ाई ,दवाइयों का छिड़काव,साफ़ पानी ,नियमित घर-घर कचरा संग्रह,कूत्तो,जंगली सुअरो का आतंक ,संपत्तिकर में छूट,सघन मार्केट में मूत्रालय की व्यवस्था इत्यादि के लिए 5 दिनो का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 5 दिनो में उपरोक्त समस्याओं का निदान नही हुआ तो हम उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी नगर पालिक निगम भिलाई की होगी।आयुक्त द्वारा समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आश्वासन दिया गया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि समस्यायें जस की तस बनी हुई है।
इन्ही सब विषयों को लेकर सामान्य सभा में शहर हित में सभी पार्षद अपना पक्ष रखेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, छाया महापौर महेश वर्मा, पूर्व सभापति पी श्याम सुंदर राव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन, दया सिंह , पीयूष मिश्रा, भोजराज भोजू सिन्हा, मुकेश अग्रवाल ,विनोद चेलक ,संतोष मोर्या,वीणा चंद्राकर,सत्यदेवी जैसवाल ,नोहर वर्मा ,शकुंतला साहू ,ईश्वरी सहित अन्य शामिल थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...