रिसाली में अब जल भराव की स्थिति होगी खत्म: होम मिनिस्टर साहू ने रिसाली में मुख्य मार्ग पर बन रहे बाक्स कल्वट का किया निरीक्षण… मुख्य नाला का लाइनिंग करने दिए निर्देश… निगम बनाएगा 4 करोड़ का प्रस्ताव; पढ़िए

रिसाली। रिसाली निगम के वार्ड 28 शक्ति विहार क्षेत्र में अब जल भराव की स्थिति खत्म होगी। चैड़ाई में सिमट रहे नाला के अस्तित्व को बचाने क्षेत्रीय विधायक व लोक निर्माण एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नाला को पक्का (लाइनिंग) करने निर्देश दिए है। इस कार्य में लगभग 4 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। लोक निर्माण एवं गृहमंत्री ने जल्द प्रस्ताव तैयार करने कहा। उन्होंने गुरूवार को निगम क्षेत्र के मुख्य कृष्णा टाॅकिज रोड पर बन रहे बाक्स कल्वट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त आशीष देवांगन ने जानकारी दी कि, वार्ड 28 शक्ति विहार रिसाली में अब जल भराव की स्थिति लगभग खत्म हो जाएगी। दरअसल पानी निकासी के लिए मुख्य मार्गों पर सीमेंट का बड़ा पाइप डला हुआ है। मलबा पाइप में जमा होने की वजह से पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं निकलता और नाला में पानी का प्रेसर अधिक होने पर वही पानी ऊफान का कहर बरबाते रिहायसी क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है। बाक्स कल्वट बनने से नाला में ऊफान की स्थिति नहीं रहेगी। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे, एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, वार्ड पार्षद डाॅ. सीमा साहू, सहायक अभियंता आर.के. जैन, उपअभियंता नितिश अमन साहू आदि उपस्थित थे।

नाला को पक्का करें: गृहमंत्री
बाक्स कल्वट का निरीक्षण करने के बाद मंत्री व निगम अधिकारियों ने शहर के बीच गुजरने वाला नाला का अवलोकन किया। कई जगह नाला सकरा होने की शिकायत नागरिकों ने की। इस पर गृहमंत्री ने नाला जमीन का सीमांकन शीघ्र करने कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नाला को पक्का करें। सीमांकन रिपोर्ट को आधार बनाएं। लागत राशि को स्वीकृत कराने की जिम्मेदारी उनकी है।

बाक्स कल्वट का निर्माण
रिसाली का मुख्य नाला वार्ड 29 होते आशीष नगर प्रगति नगर होते सीधे मैत्रीकंुज निकलता है। कही नाला की चैड़ाई 15 फीट है तो कही 6 फीट चैड़ाई में सिमटा है। इसी नाला पर वार्ड 23 प्रगति नगर में अलग-अलग जगहों पर बाक्स कल्वट का निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि लाइनिंग कार्य होने से गंदा पानी निकासी के क्षेत्र में माइल स्टोल काम हो जाएगा। बहुत से रिहायसी क्षेत्र में जलभराव की शिकायत पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

ट्रेंडिंग