मितान योजना का लोगों को घर बैठे मिल रहा फायदा: एक फोन से घर बैठे बना सकते है पैन कार्ड… रिसाली निगम एरिया में शुरू हुई ये सर्विस… क्षेत्र में महज 6 महीने में 1832 लोगों ने घर बैठे बनवाया आवश्यक डाक्यूमेंट्स

रिसाली। छत्तीसगढ़ में कार्यालय के चक्कर लगाए व बिना एजेंट के घर बैठे पैन कार्ड बनाने की सुविधा महज एक फोन करने से मिल रही है। नगर पालिक निगम रिसाली में 14545 मितान योजना के तहत् पैन कार्ड बनाना शुरू कर दिया है। खास बात है कि निगम क्षेत्र में महज 6 माह में 1832 लोगों ने घर बैठे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर प्रमाण पत्र बनवा चुकें है।

मितान के माध्यम से बनवाए पैन कार्ड
आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मई 2022 में मितान 14545 योजना शुरू की है। इस योजना के तहत् किसी भी व्यक्ति को कार्यालय आने की जरूरत नही। कोई भी 14545 डायल कर मितान को घर बुलाकर दस्तावेज को स्कैन करा सकता है और निर्धारित अवधि में जन्म-मृत्यु, विवाह, गुमास्ता या फिर अन्य प्रमाण पत्र बनवा सकतें है। आयुक्त आशीष ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत् लोगों को पैन कार्ड बनाने की सुविधा दी है। कोई भी व्यक्ति जो रिसाली निगम क्षेत्र का निवासी है, वे अपना पैन कार्ड मितान के माध्यम से बनवा सकतें है।

सही दस्तावेज उपलब्ध कराए आवेदक
योजना के नोडल अधिकारी नितीश अमन साहू ने बताया कि कई लोग जानकारी के अभाव में समय पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराते। दस्तावेज नहीं होने पर साफ्टवेयर ब्लॉक हो जाता है। इस वजह से नए सिरे से दस्तावेज स्कैन करना पड़ता है। हितग्राही निर्धारित समय पर सभी प्रकार के प्रमाण पत्र आवेदन के लिए ऑन लाइन करते समय दस्तावेज सही उपलब्ध कराए।

भीड़भाड़ से मिला छुटकारा
इस सुविधा के बाद लोगों को भीड़भाड़ से छुटकारा मिल गया है। खास कर छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनाने के मामले में। आधार कार्ड पहचान पत्र का प्रारूप ले चुका है। उसे अहम दस्तावेज माना जाता है। लोग जन्म प्रमाण पत्र बनाने के बाद आधार कार्ड बनाने बच्चों को लेकर कतार लगाते थे। योजना लागू होने के बाद परिजन अब बच्चों का आधार बनाने मितान को घर बुलाकर दस्तावेज का स्कैन करा रहे है।

अब-तक बने इतने प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र-62, मृत्यु प्रमाण पत्र-162, विवाह प्रमाण पत्र-123, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार-7, विवाह प्रमाण पत्र सुधार-1, गोमास्ता लाइसेंस-139, निवास प्रमाण पत्र-300, अनुसूचित जाति, जनजाति प्रमाण पत्र-16, ओबीसी-76 आय प्रमाण पत्र-660, आधार कार्ड पंजीयन (5 वर्ष बच्चों का)-258, आधार कार्ड में मोबाईल नंबर अपडेट-481।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...