छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड: पंखे से लटका मिला फाइनल ईयर की छात्रा का शव, सुसाइड नोट भी बरामद… जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव। डेंटल कालेज की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्रा डेंटल मेडिकल कालेज की फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। सुसाइड वाले कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है। छात्रा ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर जान दी है। छात्रा ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस इस मामले में की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी निवासी वंदिता उपाध्याय (25) राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी। वह वहीं लकड़ी टाल, रायपुर नाका में एक पीजी में रह रही थी। वंदिता के कमरे का दरवाजा रात से ही बंद था। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया, पर जब वह सुबह काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर वंदिता पंखे से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी।

खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं
इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि उसमें क्या लिखा है पुलिस बता नहीं रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वंदना ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। CSP गौरव राय ने बताया कि आशंका है कि रात को ही उसने सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं। उसके अनुसार ही जांच आगे बढ़ेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...