सांसद की मौत: लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर सांसद को लगा सदमा, जहर खाकर दी जान

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर सांसद को लगा सदमा

चेन्नई। लोकसभा चुनाव से पहले एमडीएमके को बड़ा झटका लगा है। एमडीएमके सासंद ए गणेशमूर्ति की मौत हो गई है। टिकट न मिलने पर सांसद ने रविवार को आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सोमवार को उन्हें वेटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इस समय उनकी हालत गंभीर बताई गई थी। आज उनका निधन हो गया है।

उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, 74 वर्षीय गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर एक कीटनाशक का खा लिया था और अब वो आईसीयू में थे। उन्होंने आत्महत्या के लिए पानी के साथ कीटनाशक ‘सल्फास’ खाया था।

सीएम स्टालिन के बेटे को मिल गई टिकट
ए गणेशमूर्ति ने बताया कि पार्टी ने उनकी जगह डीएमके युवा विंग के नेता के ई प्रकाश को टिकट देने का फैसला किया है, जो जो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के करीबी माने जाते हैं। उनके परिवार के अनुसार, टिकट नहीं मिलने के बाद गणेशामूर्ति काफी तनाव में थे।

2019 के लोकसभा में चुनावों में उन्होंने अपने निकटतम एआईएडीएमके प्रतिद्वंद्वी जी.मणिमारन को हराकर 2,10,618 वोटों के अंतर से सीट जीती।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...