प्रवर्तन एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने नोडल अधिकारी/सहायक की हुई नियुक्ति, भिलाई निगम के आयुक्त ध्रुव होंगे नोडल अधिकारी

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए समस्त प्रवर्तन एजेंसियों से समुचित समन्वय स्थापित करने एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों में विधिवत अग्रिम कार्यवाही करने हेतु समन्वय स्थापित करने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नोडल अधिकारी के कार्योंं के संपादन हेतु हिमांशु देशमुख कार्यपालन अभियंता, सिद्धार्थ साहू उप अभियंता एवं बालकृष्ण नायडू सहायक राजस्व अधिकारी की ड्यूटी सहायक के रूप में लगाई गई है। आदेशानुसार उक्त अधिकारी /कर्मचारी नोडल अधिकारी देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के निर्देशानुसार कार्य संपादित करेंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...