CG – जवानों से भरी एम्बुलेंस पलटी: ड्राइवर समेत 12 जवानों को आई चोट… सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज में कराया गया भर्ती

जवानों से भरी एम्बुलेंस पलटी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही एंबुलेंस पलट गयी। इस दुर्घटना में बस के चालक सहित दर्जन भर से अधिक जवानों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। आनन फानन में घायल जवानों को बाहर निकालकर मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी जवान एंबुलेंस के जरिए लोहांडीगुड़ा से कोंडागांव स्थित कंपनी हेडक्वॉर्टर जा रहे थे। इसी दौरान टर्निंग प्वाइंट और सड़क पर बड़े से गड्ढे में टायर फंसने से एंबुलेंस बेकाबू हो गई और हादसा हो गया। घायलों में मनोहर तिवारी, विश्वजीत रॉय, राजीव बसुमतारी, बप्पा घोष, मंजीत बसुमतारी, तिलक राज, राजकुमार, करेन मशोहारी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...