दुर्ग-भिलाई में IT का छापा: भाजपा नेता और बिल्डर के ठिकाने पर रेड… भारी संख्या में अधिकारी मौजूद… टैक्स चोरी का हो सकता है मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बिल्डर और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के यहां शनिवार को आईटी की रेड पड़ी है। आईटी की टीम ने पुलगांव रोड स्थित महेश कालोनी स्थित उसके ऑफिस में छापेमारी की है। बताया जा रहा है की सुबह से शुरू की गई इस कार्यवाही में भारी संख्या में आयकर विभाग के अफसर मौजूद है। कई घंटे से आयकर टीम के द्वारा जांच की जा रही है। अभी तक बहुत ज्यादा जानकारी आईटी विभाग के द्वारा नहीं दी गई है। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। जिस कार्यालय में आईटी के अधकारियों ने दबिश दी है, वहां भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की अमर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, AIL-DRA और TAR CARPET Pvt Ltd ks के कार्यालय संचालित हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इन तीन अलग-अलग कंपनियों के जरिए राठी ने बड़ी मात्रा में इनकम टैक्स की चोरी की है। ये चोरी कितने की है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वर्तमान में आईटी के अधिकारी पूरे कार्यालय को सील करके कार्रवाई कर रहे हैं। शाम तक कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दुर्ग में चतुर्भुज राठी के साथ साथ भिलाई के छावनी क्षेत्र में भी किसी बड़े व्यापारी के यहां आईटी की रेड पड़ी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये रेड किसके यहां पड़ी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...