बंद कमरे में मिला भाई-बहन का शव, दोनों के हाथों पर कट के निशान; इलाके में फैली सनसनी

बंद कमरे में मिला भाई-बहन का शव

उज्जैन। उज्जैन के केडी गेट स्थित सैफी बाखल के एक घर में भाई-बहन के शव मिले हैं। सबसे पहले शवों को उनकी मां ने देखा और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। कमरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों के हाथों पर धारदार वस्तु से कट के निशान मिले हैं और सुसाइड नोट भी मिला है।

सु्साइड नोट में युवक की आंखों के उपचार नहीं करवाने की बात लिखी है। जहरीला पदार्थ की डिब्बी भी मिली है। दोनों के पिता सालों से कुवैत में रहकर व्यापार करते हैं। मां नमाज के लिए जाने लगी तो उसने पुत्र व पुत्री अचेत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। पुलिस व फारेंसिक एक्सपर्ट जांच में जुटी है। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है।

जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि केडी गेट स्थित सैफी बाखल में रहने वाले ताहिर पुत्र सादिक हुसैन बादशाह व उसकी बहन जेहरा का शव कमरे में मिला है। इस पर टीआइ नरेंद्र परिहार व टीम मौके पर पहुंची थी। युवक व युवती अपनी मां फातिमा के साथ बाखल में रहते थे। उनके पिता सादिक हुसैन सालों से कुवैत में रहकर व्यापार कर रहे हैं।

रहवासियों ने पुलिस को बताया कि युवक को आंखों की बीमारी थी। उसे कम दिखाई देता था। जबकि उसकी बहन भी काफी तनाव में रहती थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने आंखों का उपचार नहीं करवाने का जिक्र भी किया है। इसके अलावा जहरीला पदार्थ भी कमरे से मिला है।

पुलिस ने बताया कि भाई-बहनों के हाथों पर कट के निशान मिले हैं। दोनों के हाथों पर घाव गहरे है। मगर कमरे में कहीं खून नहीं मिला है। दोनों के शरीर भी पूरी तरह पीले पड़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...