हादसे में दांत टूटे तो घबराइए मत! भिलाई में सड़क हादसे में टूट गया युवती का दांत… दोस्त ने घटना स्थल से ढूंढ निकाला दांत, डाक्टरों ने वापस लगा दिया; पढ़िए कैसे और कहां हुआ ट्रीटमेंट?

भिलाई। दांत टूट जाने की समस्या अक्सर लोगों में देखी जाती है चाहे वो सीढ़ी से गिरकर हो या कभी सड़क हादसों की वजह से हो, लोगों को दांत टूट जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि दांत जड़ से उखड़ जाता है। पर क्या आपको बता है उखड़ गए दांत को वापस भी लगाया जा सकता है? यह कम ही लोगों को पता होगा। हाइटेक में एक 24 वर्षीय युवती के उखड़ चुके दांत को डॉ वैष्णवी शर्मा ने वापस लगा दिया। इसके लिए दांत को युवती का साथी दुर्घटना स्थल से ढूंढ कर ले आया।

डॉ वैष्णवी ने बताया कि रात को 10.30 बजे उन्हें अस्पताल से कॉल आया। सड़क हादसे का मामला था इसलिए वे तुरन्त अस्पताल पहुंच गई। युवती तब भी कैजुअल्टी में ही थी। हादसे में उसका एक दांत उखड़ कर गिर गया था जबकि दूसरा हिल रहा था। उन्होंने गिरे हुए दांत के बारे में पूछा तो युवती का मित्र तत्काल हुडको वापस गया। दुर्घटना स्थल पर काफी खोजबीन के बाद वह लगभग 12 बजे दांत लेकर लौटा। दांत की जड़ सलामत थी। उसे साफ करने के बाद वापस लगा दिया गया।

इसके साथ ही दांतों की स्प्लिंटिंग कर उसे सपोर्ट दे दिया गया। डॉ वैष्णवी ने बताया कि युवती को कुछ दिनों तक दांतों की सुरक्षा की हिदायत दी गई है। ऐसे मामलों में दांत के वापस जम जाने की संभावन 80 से 90 फीसदी तक होती है। निकले हुए दांत को जितनी जल्दी वापस लगा दें, उसके वापस जम जाने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। इसलिए कभी भी अगर किसी चोट की वजह से दांत निकल आता है तो उसे सुरक्षित रखकर तत्काल डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...