Porn Video बनाते रंगे हाथों पकड़ाए लड़के-लड़कियां: किराये के मकान में बना रहे थे फिल्म… कई मिले आपत्तिजनक हालत में… कई राज्यों के युवक-युवतियां पकड़े गए

Porn Video बनाते रंगे हाथों पकड़ाए लड़के-लड़कियां

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में स्थित लोनावला में पुलिस ने अश्लीलता करते हुए एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों को धर दबोचा है। ये एक बंगले में ओटीटी के लिए पोर्न फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। पुलिस को देख बंगले के अंदर अफरातफरी मच गई थी। सभी इधर उधर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कमरे के अंदर 15 युवक-युवतियां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस को इनके पास से कुछ वीडियो भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस पूछताछ कर जांच कर रहे हैं। इन्होंने लोनावला में एक विला किराये पर ले रखा था। जहा ये लड़के लड़कियां रहते भी थे और अश्लील फिल्में भी बनाते थे।

कई राज्यों से आए लड़के लड़कियां
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोनावला के बंगले में विभिन्न राज्यों से आए लड़के लड़कियां पकड़े गए हैं। जो अश्लील वीडियो बनाने का काम करते थे। लोनावला में ये बंगला अर्णव विला के नाम से है। जिसके मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसी के साथ अश्लील वीडियो बनाने वाली इस पूरी गैंग को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिबंधित है पोर्न वीडियो बनाना
आपको बतादें कि पोर्न वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग मोटी कमाई करने के चक्कर में लोनावला में ये काम कर रहे थे। इसमें कई राज्यों से आए लड़के और लड़कियां भी शामिल थे। इन्हें भी पैसा कमाने का लालच देकर काम करवाया जा रहा था।

13 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 13 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने कई कैमरे सहित फिल्म बनाने के लिए उपयोग में होने वाली सामग्रियां जब्त की है।

सूने इलाके में किराये पर लिया बंगला
आरोपियों ने बंगला भी ऐसे इलाके पर किराये पर लिया था। जहां लोगों का आनाजाना कम था। ताकि किसी को भनक नहीं लगे। लेकिन पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिल गई कि दो दिन से यहां एक बंगले में अश्लील फिल्मों की शूटिंग चल रही है। इस मामले में किराये पर बंगला देने के मामले में भी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्योंकि ऐसे काम के लिए किराये पर जगह देना भी कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...