दुर्ग में अवैध शराब तस्कर अरेस्ट: गाड़ी में जा रहे थे राजनांदगांव… पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा, इतने बोतल शराब जब्त

दुर्ग। अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई जारी है। शराब का अवैध परिवहन करते नशे के 2 कारोबारी दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े है। आरोपियों के कब्जे से तकरीबन 06 पेटी देशी शराब जब्त की गई है। जिसमें 170 नग देशी प्लेन एवं 98 नग देशी मशाला शामिल है। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। एंटी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग और थाना मोहन नगर की यह संयुक्त कार्रवाई है। पुलिस ने बताया कि, उन्हें सुचना मिली की दो व्यक्ति अवैध शराब प्लास्टिक के बोरी में भरकर सफेद रंग की एक्टिवा वाहन में धमधा नाका होते हुये राजनांदगांव की ओर जा रहे है। सुचना पर पुलिस की टीम द्वारा धमधा नाका बाईपास अण्डरब्रिज के पास नाकाबंदी किया गया। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताये अनुसार एक सफेद रंग की एक्टिवा वाहन में 03 सफेद बोरी रख कर राजनांदगांव की ओर जाते दिखाई देने पर उन्हें फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्होंने आगे पूछताछ में अपना नाम साजन साहू एवं लखन साहू निवासी ग्राम पदुमतरा, राजनांदगांव बताया। बोरी में रखे हुये सामान के बारे मे पूछताछ करने पर आरोपियों ने अवैध शराब बिक्री कर अधिक पैसे कमाने की वजह बताई। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। ये मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...