CG – सड़क हादसा: पुलिसकर्मियों की बोलेरो हो गई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर पलटी… ASI की मौके पर ही मौत, दो घायल… विभागीय कार्य से रायपुर जा रहे थे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीती रात पुलिसकर्मियों की बेलोरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में सुकमा के एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं वाहन सवार 2 अन्य घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है की वे लोग सुकमा से रायपुर आ रहे थे। ये हादसा केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश नरेटी अपने स्थाफ के दो आरक्षक नरसिंग मरकाम, परमेश्वर मांडले के साथ विभागीय कार्य के लिए रायपुर जा रहे थे। इस दौरान बुधवार की रात (15 जून) करीब डेढ़ बजे सिंघनपुर के पास बेलोरो कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन दो तीन पलटी खाकर पलट गई। इस हादसे में एएसआई ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल उपचार के लिए लाया। वहीं कार सवार एएसआई की बेटी और एक आरक्षक को चोट आई है। साथ ही दो अन्य को हल्की चोट आई है। सभी को उपचार के लिए रात में ही अस्पताल लाया गया। ASI ओमप्रकाश नरेटी की निधन की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बता दें एएसआई नरेटी केशकाल में भी पदस्थ थे। सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ होने की बाद उनकी पहली पोस्टिंग सुकमा में कई गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...