दुर्ग संभाग में दर्दनाक सड़क हादसा: एक बाइक में 3 छात्राओं सहित एक युवक था सवार… पहिए में फंसा दुपट्टा, अनियंत्रित होकर नीचे गिरे… दो छात्राओं की चली गई जान, 2 की हालत गंभीर

दुर्ग संभाग में दर्दनाक सड़क हादसा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में दो युवतियों की जान चली गई है। बताया जा रहा है की एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। बाइक पर 3 युवतियां और युवक सवार थे। इस दौरान एक छात्रा की चुन्नी बाइक के पहिये में फंस गई। जिसके चलते अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे छात्र और उसकी बहन की हालात गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला खैरागढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ठेलकाडीह निवासी कैलाश वर्मा खैरागढ़ के रश्मिदेवी महाविद्यालय में एमए का स्टूडेंट है। आज सुबह कैलाश की परीक्षा थी और उसे अपनी फुफेरी बहन लीलावती को खैरागढ़ में रिश्तेदार के घर भी छोड़ना था। दोनों सुबह बाइक से निकले थे। इस दौरान ठेलकाडीह के पास कैलाश को उसके कॉलेज की रेशमी और विक्टोरिया मिल गई। दोनों बस का इंतेजार कर रहे थे। कैलाश ने दोनों को लिफ्ट देते हुए अपनी बाइक में बैठा लिया और कॉलेज के लिए निकल पड़े।

खैरागढ़ से 10 किलोमीटर पहले बढ़ईटोला के पास बाइक के पीछे बैठी एक छात्रा की चुन्नी पहिये में फंस गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में एक छात्रा को चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक अन्य छात्रा की भी मौत हो गई। मृतकों में रेशमी और विक्टोरिया है। वहीं, कैलाश और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बाइक तेज गति पर थी। फिलहाल खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...