माइलस्टोन जूनियर भिलाई में नए बच्चों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम… डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला और उनकी टीम ने किया बच्चों का स्वागत

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर भिलाई में नये बच्चों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत माइलस्टोन की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की। पूजा के उपरान्त डॉ. ममता शुक्ला ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए माइलस्टोन के बैनर को रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ में आकाश की ऊंचाइयों में छोड़ा। डॉ. ममता शुक्ला कभी भी छोटे बच्चों को इतना छोटा नही बनाना चाहती कि उन्हें समझना किसी के लिए कठिन हो। उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि बच्चे कोरा कागज है उन पर हम कितना अच्छा लिख लें कि वो एक दिन हमारे देश की बान और शान में शामिल हो जायें। इन्ही छोटे बच्चों द्वारा ही देश का गौरव और मान ऊँचा होता है। “थोड़ा सा ध्यान फिर अनंत ज्ञान।

आज के इस कार्यक्रम में जो भी अभिभावकगण उपस्थित थे उन्होने मैडम डॉ. ममता शुक्ला के विचारों का जाना और उनकी बहुत सराहना की। कोई भी अभिभावक ये नही चाहता कि उनका बच्चा विद्यालय में प्रवेश करे और किताबों और कापियों के विशाल समुद्र में घुस कर पढ़ाई से ही भागने लगे। इन्हीं सब बातो को ध्यान में रखते हुए डॉ. ममता शुक्ला पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए बच्चों को एक्टिविटी के साथ पढ़ाने में ज्यादा महत्त्व देती हैं। उनका मानना है हर समय कॉपी पेंसिल हाथ में पकड़ने से बच्चा पढ़ाई से भागने लगता है लेकिन वही सब कुछ अगर एक्टिविटी के माध्यम से या खेल-खेल मे कराने से बच्चे ज्यादा सीखते है और बच्चां विद्यालय में भी आने को उत्सुक रहता है।

डॉ. ममता शुक्ला बच्चों के मन को उनका चेहरा देख कर समझ लेती है कि इसको क्या चाहिए अभी इसके मन में क्या चल रहा है। मैडम अपना पूरा समय विद्यालय एवं बच्चों में ही देती हैं। उनकी सरक्षा सुरक्षा के प्रति हर समय सर्तक रहती है। मैडम की पूरी माइलस्टोन टीम की सर्तकता भी शामिल रहती है। बच्चों को उनकी शिक्षिका से भी मिलाया गया। बच्चों के अभिभावकों ने अपने- अपने बच्चों की कक्षा में जाकर पूरी जानकारी ली और पूर्ण रूप से संतुष्ट भी हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...