फाइनेंसियल ईयर 2023-24 में सहकारी बैंक दुर्ग ने अर्जित किया 140.53 करोड़ का सकल लाभ, ए ग्रेड में हुआ शामिल, कलेक्टर ने दी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई

दुर्ग। कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 140.54 करोड़ का सकल लाभ अर्जित किया, जो कि विगत वर्ष की तुलना में लगभग 40 करोड़ अधिक है। प्रदेश के अन्य सहकारी बैंकों की तुलना में दुर्ग बैंक का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक है। आज कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग चौधरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. जोशी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर बैंक के वित्तीय स्थिति की जानकारी दी गई।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में बैंक की अमानते 5971.69 करोड़ रहा। जिसमें 59.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई, ऋण वसूली (1499.54 करोड़) 83.23 प्रतिशत हुआ जिसमें गत वर्ष में 3.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई, साथ ही बैंक के एन.पी.ए. में 3.06 प्रतिशत की कमी हुआ, बैंक का सकल लाभ 140.54 करोड़ हुआ जो कि विगत वर्ष की तुलना में 39.86 प्रतिशत अधिक है इस प्रकार बैंक के सभी मदों में आर्थिक प्रगति हुई है। कलेक्टर चौधरी ने बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ-साथ बैंक में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा है कि सहकारी बैंक किसानों का बैंक है एवं उनकी सुविधाओं व उन्नति के लिए बैंक द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के सी.ई.ओ. जोशी ने बताया कि बैंक की महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही है कि अब यह बैंक ’ए’ ग्रेड में आ गया है। पैक्स कम्प्यूटराईजेशन कार्य में भी आज की स्थिति में दुर्ग बैंक द्वारा 8 समिति को गो लाइव किया जाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...