दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का तूफानी दौरा: रिसाली, खम्हरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया चार्ज… मोदी सरकार पर हमला करते हुए बोले – भाजपा ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की, जुमलेबाजों को हराएगी देश की जनता

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज मरोदा, रिसाली, मैत्री गार्डन के समीप गार्डन और थान खम्हरिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार पर करारे प्रहार किये। थानखम्हरिया (साजा) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की है। हरेक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, महंगाई कम करने, किसानों की आय दोगुना करने और हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे 2014 के चुनाव में भाजपा ने किया था। ये सारे वादे धरे रह गए। भाजपा और उसके नेताओं की जुमलेबाजी की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। थानखम्हरिया में हुई बैठक में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहे।

रिसाली में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदैव खड़े हैं। वे खुद भी अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा रहेंगे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी से पूरे देश के नागरिक परेशान हैं। चुनाव में भाजपा को हराने का लक्ष्य लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, भिलाई ब्लॉक 6 अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, एमआईसी मेंबर, समस्त पार्षदगण व कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...