बॉलीवुड सिंगर अखिल सचदेवा की आवाज पर जमकर थिरके भिलाइयंस, आज रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज में आ रहे है शार्क टैंक के अमन गुप्ता, एंटरप्रेन्योरशिप की जर्नी करेंगे साझा

भिलाई। युवाओं के सबसे पसंदीदा शो शॉर्क टैंक के शार्क और बोट के सीईओ अमन गुप्ता शनिवार को भिलाई में रहेंगे। इसके पहले शुक्रवार को मशहूर प्लेबैक सिंगर अखिल सचदेवा भी अपनी आवाज के जादू से भिलाइयंस की शाम को यादगार बना दिया। दरअसल, ये दोनों ही हस्तियां रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय स्पोट्र्स, टेक्निकल और कल्चरल फेस्ट व्योम का हिस्सा बने और बनेंगे। युवाओं की जुबान पर चढ़ चुके गीत सुन मेरे हमसफर और कबीर सिंह का सॉन्ग तेरा बन जाऊंगा को अखिल ने ही आवाज दी है। इसके अलावा तेरी गलियां गीत भी उनकी आवाज में मशहूर हुआ।

इस फेस्ट के आखिरी दिन 6 अप्रैल को शॉर्क अमन गुप्ता युवाओं के साथ अपनी एंटरप्रेन्योरशिप की जर्नी साझा करेंगे। इस फेस्ट के विजेता छात्रों को अमन के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने व्योम-2024 का उद्घाटन किया। कॉलेज के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा, सोनल रूंगटा, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. एजाजुद्दीन, डॉ. जवाहर सूरी शेट्टी, डॉ. एडविन एंथोनी, प्राचार्य डॉ. राकेश हिमते, डॉ. नीमा एस बालन और तमाम फैकल्टी मेंबर्स ने रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर इस फेस्ट का आगाज किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...