CG – स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही चले गई एक मासूम की जान, कई स्टूडेंट्स घायल

स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक बड़ी खबर आ रही है। स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गयी है। हादसे में 12 बच्चे घायल हुए है। वहीं चार बच्चों की हालत गंभीर है। घटना अर्जुनी थाना इलाके के संबलपुर के पास की घटना है।

जानकारी के मुताबिक, घटना धमतरी के संबलपुर बायपास रोड की है। छात्रों से भरी गाड़ी सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल बठेना जा रही थी। इसी दौरान रायपुर-जगदलपुर की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक जा रही थी। ट्रक ने बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूली वैन के परखच्चे उड़ गए। दुखद घटना में एक बच्चे की मौत होने की खबर सामने आई है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गया 12 स्कूली छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। डॉक्टरों द्वारा घायल बच्चों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है सभी बच्चे प्राथमिक शाला के है और पांचवी में अध्यनरत हैं। फिलहाल, धमतरी पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...