दुर्ग में रहस्यमय ढंग से गायब हो गई 75 भेड़-बकरियां: रातों-रात हो गई चोरी… चरवाहे ने रात में बांधा और सुबह देखा तो सब गायब… FIR दर्ज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अजब गजब चोरी का मामला सामने आया है। मामला पाटन क्षेत्र का है। यहां ग्राम गुजरा के सरपंच के बाड़े में बंधी 75 भेंड और बकरियों को कोई चोरी करके ले गया। हैरानी वाली बात ये है कि जब बकरी गायब हुई उस दौरान घर मे सभी लोग थे। इसके बावजूद किसी को ये पता नहीं चल सका कि आखिर इन बकरियों को कौन ले गया। घर के आसपास न किसी के गाड़ी की आवाज सुनी न किसी ने बकरियों को ले जाते किसी को देखा। अब इसकी शिकायत सरपंच ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है।

पाटन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरा गांव के सरपंच पीतांबर पटेल ने उनकी भेंड बककी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वो खेती किसानी के साथ-साथ बकरी और भेंड पालन का कार्य भी करता है। उसके पास कुल 75 भेंड बकरियां थी। उनको चराने के लिए उसने एक चरवाहा भी रखा हुआ है।

रोज की तरह उनका चरवाहा विदेशी ठाकुर बकरी भेंड लेकर बीचे शनिवार 6 अप्रैल को चराने के लिए निकला था। इसके बाद शाम को आया और सभी जानवरों को बाड़े में बांध कर अपने घर चला गया। सरपंच का परिवार भी रात में सो गया और जब सुबह उठे तो उनके चरवाहे ने उन्हें बताया कि बाड़े में एक भी भेंड बकरी नहीं है।

रोज सुबह बाड़े में झाड़ू लगाने जाता था चरवाहा
सरपंच ने बताया कि उनका चरवाहा विदेशी ठाकुर रोज सुबह बाड़े में झाड़ू मारने आता है। रविवार 7 अप्रैल की सुबह भी वो झाड़ू लगाने के लिए पहुंचा था। उसने देखा कि वहां एक भी जानवर नहीं है। इससे वो हैरान रह गया। वो तुरंत सरपंच के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। काफी पता करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं लगी तो सरपंच ने मामले की शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई। सरपंच की माने तो उसकी 5 लाख रुपए से अधिक कीमत की भेंड बकरियां चोरी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

ट्रेंडिंग