बाबा रामदेव के शिष्य नरेंद्र देव पहुंचे खैरागढ़… मनोहर गौशाला में कहा- कामधेनु के रूप में गोविंद के दर्शन दुर्लभ

रायपुर। KCG जिले के खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में सोमवार को पतंजलि योग विद्यापीठ हरिद्वार से स्वामी नरेंद्र देव पहुंचे। उन्होंने कामधेनु माता के दर्शन कर कहा कि गायों की सेवा तन, मन, धन से मनोहर गौशाला के द्वारा की जा रही है। यहां साक्षात कामधेनु के रूप में गोविंद के दर्शन दुर्लभ हैं। भगवान की कृपा से उनका दर्शन करके हम सभी तृप्त हो गए। यह कार्य आगे चलकर विश्वरूपी होगा, इसकी हम ईश्वर से कामना करते हैं। बाबा रामदेव के शिष्य और छत्तीसगढ़ के प्रभारी स्वामी नरेंद्र देव ने गोबर की माला व चटाई देखकर कहा कि यह अद्वितीय है। प्रधानमंत्री को गोबर की चटाई भेंट करने की उन्होंने सराहना की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बाबा रामदेव छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उनसे निवदेन किया जाएगा कि वे एक बार मनोहर गौशाला व कामधेनु माता का दर्शन अवश्य करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...