भिलाई में आचार संहिता के आड़ में अवैध प्लाटिंग की कोशिश: निगम ने चलाया JCB… आयुक्त ध्रुव ने दिए कार्रवाई के सख्त निर्देश

भिलाई। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भिलाई निगम की कार्रवाई जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरूद में चन्दुलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल काॅलेज रोड में तीन खसरे के 7 एकड़ भूमि पर किये जा रहे अवैध प्लाटिंग पर निगम प्रशासन की टीम ने कार्रवाई कर मार्ग संरचना को ध्वस्त कर भूमि को मूल स्वरूप प्रदान किया।

भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर जोन-2 के राजस्व अमला तथा भवन शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कुरूद के मेडिकल काॅलेज के पास 7 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग के लिए बनाये गये मार्ग संरचना को जे.सी.बी. से खोद कर ध्वस्त किया गया, वही गढ़ाए गये पोल को उखाड़ा गया। निगम को शिकायत प्राप्त हुआ था कि मेडिकल काॅलेज के पास ग्राम कुरूद के खसरा नं. 172/1 एवं 2 के 1 एकड़ तथा खसरा नं. 47/1 के 6 एकड़ लगानी भूमि में बिना अनुमति के प्लाटिंग किया जा रहा है।

सूचना पर आयुक्त ने भवन शाखा तथा जोन-2 को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और वहां मुरूम डालकर बनाये गये मार्ग संरचना तथा लगाये गये पोल को जे.सी.बी. से उखाड़ कर मुरूम सड़क को ध्वस्त किया गया। कार्यवाही में जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, भवन शाखा के उपअभियंता शहबाज अहमद, तोड़ फोड़ दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। लोकसभा चुनाव के प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के आड़ में कुछ लोग अवैध प्लाटिंग तथा अवैध कब्जे की कोशिश में लगे हुए है। जिस पर निगरानी रख शक्ति से कार्यवाही के निर्देश आयुक्त ध्रुव ने अधिकारियों को दिए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...