CG – 3 दिन बंद रहेगी मदिरा दुकानें: कलेक्टर ने किया ऐलान, मदिराप्रेमी तीन दिनों तक नहीं छलका पाएंगे जाम

3 दिन बंद रहेगी मदिरा दुकानें

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को होना है। प्रथम चरण के मतदान को देखते हुए जिले की सभी मदिरा दुकान बंद रहेगी। ये दुकाने 48 घन्टे पहले अर्थात 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। साथ ही मतगणना तिथि 4 जून को पूरे प्रदेश में सम्पूर्ण दिवस शुष्क दिवस रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल के लिए बस्तर जिले के अंतर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकानें, देशी मदिरा दुकानें, होटल बार, एफएल 7 सैनिक केन्टिन एवं मद्य-भण्डारण मद्यभाण्डागार, भांग-भांगघोटा को मतदान समाप्ति के नियत समय के 48 घन्टे पहले अर्थात 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

मतगणना तिथि 4 जून को सम्पूर्ण दिवस बंद रखें जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश जारी किया है। उक्त अवधि में शराब,भांग का विक्रय, परोसना, परिवहन, धारण करना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...