दुर्ग-रायपुर अप डाउन करने वालों के लिए जरुरी खबर: नेशनल हाईवे में कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज में कल से गाड़ियों का आना-जाना बंद… लोड टेस्ट के बाद शुरू होगी दूसरी साइड, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डाइवर्टेड रूट… देखिये

  • 12 अप्रैल से 17 अप्रैल तक NH-53 में कुम्हारी फ्लाईओवर में नहीं चलेंगी गाड़िया
  • ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर साइड में मरम्मत कार्य के बाद होना है लोड टेस्ट

दुर्ग-भिलाई। अगर आप दुर्ग-भिलाई से रायपुर या रायपुर से दुर्ग-भिलाई सड़क मार्ग से आना जाना करते है तो ये खबर आपके काम की है। दरहसल कल यानि 12 अप्रैल शुक्रवार से 17 अप्रैल बुधवार तक नेशनल हाईवे-53 में कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज में गाड़िया नहीं चलेंगी। आवागमन पूरे तरीके से प्रतिबंधित रहेगा। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, ओवर ब्रिज में मरम्मत कार्य के पश्चात लोड टेस्ट किया जाना है। इसलिए ये फैसला लिया गया है। जाम से बचने के लिए 4 पहिया एवं छोटे वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। वर्तमान में रायपुर से दुर्ग जाने वाले साइड में 2 व्हीलर, 4 व्हीलर और छोटे गाड़ियों के लिए दोनों और का ट्रैफिक मैनेज किया जा रहा था।

परन्तु अब कुम्हारी ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर मार्ग में मरम्मत कार्य के पश्चात लोड टेस्ट किया जाना है। जो कल 12 अप्रैल शुक्रवार से प्रारंभ किया जाएगा। इस हेतु दुर्ग से रायपुर और रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों के लिए ओवरब्रिज मार्ग सभी वाहन चालकों के लिए आगामी 6 दिनो के लिए पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक के लिए निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का रूट जारी किया गया है।

01- चरोदा क्षेत्र के नागरिकगण रायपुर आने-जाने के लिए रॉयल खालसा ढाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह, ग्राम पाहंदा से अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग करें।

02- खुर्सीपार एवं पुरानी भिलाई के आमजन रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से ग्राम सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें।

03- इसी प्रकार दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला एवं पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई- फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करें।

इसके साथ ही यातायात पुलिस दुर्ग (दुर्ग-भिलाई) ने आम नागरिको से अपील की है कि रायपुर आना-जाना करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा दिये गये अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे और अपना समय एवं ईधन दोनो का बचत करें और जाम की स्थिति से बचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...