चौहान टाउन में दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में पैर फंसने से महिला के पैर की हड्‌डी टूटी…दोपहर में हुआ ऑपरेशन, पैर काटने तक की आ सकती है नौबत

भिलाई। शहर की बड़ी हाउसिंग कॉलोनी में से एक चौहान टाउन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर लिफ्ट में एक महिला के दोनों पैर फंस गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई है। हाइटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है। दोपहर में एक ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति ठीक है।

सुबह ही होश आया है। बताया गया कि, पैर में ज्यादा चोट होने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन की स्थिति देखी जा रही है। पैर काटने की नौबत भी आ सकती है। इस दर्दनाक हादसे के लिए चौहान टाउन मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय सावित्री देवी अपने परिवार के साथ लिफ्ट में चढ़ रही थी। बेटा, बहु और नातिन लिफ्ट में चढ़ गई थी। जब सावित्री देवी चढ़ रही थी, तभी लिफ्ट शुरू हो गया। ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट शुरू हुआ जो पांचवें फ्लोर पर जाकर रूका। तब तक लिफ्ट का दरवाजा बंद नहीं हुआ।

दरवाजा खुला रहा और महिला के दोनों पैर नीचे फंसे रहे। ग्राउंड फ्लोर से पांचवें फ्लोर तक महिला के दोनों पैर नीचे लिफ्ट और दीवार में दबा रहा। इस दौरान दोनों पैर चोटिल हो गए। पूरे लिफ्ट में खून-खून हो गया।

बेटे ने अपनी मां के दोनों पैर को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन मदद नहीं मिली। न लिफ्ट कहीं रूका और न दोनों पैर निकले। सावित्री देवी के बेटे ने भिलाई टाइम्स से कहा कि, वे चौहान टाउन मैनेजमेंट के खिलाफ कानूनी केस कराएंगे। मैनेजमेंट की लापरवाही से लिफ्ट का मेंटेनेंस प्रॉपर नहीं हुआ। जिसकी वजह से कल लिफ्ट अचानक चला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...