मॉल के अंदर चाकूबाजी और फायरिंग: पांच लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर

मॉल के अंदर चाकूबाजी और फायरिंग

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। वेस्टफील्ड मॉल के अंदर चाकूबाजी की खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई और सैंकड़ों लोग इधर-उधर भागते दिखे। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और संख्या में और इजाफा हो सकता है।

दरअसल, स्थानीय मीडिया ने बताया कि बॉन्डी जंक्शन पर गोलियों की आवाज सुनी गई। पुलिस ने बताया कि वहां ऑपरेशन चलाकर हमलावर को मार गिराया गया है।

मॉल में गोलीबारी से सब डरे
स्थानीय लोगों ने बताया कि मॉल के अंदर से लगातार गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद लोगों ने भागना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, मॉल में पांच लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चाकूबाज पर गोली चलाई।

मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा
स्थानीय मीडिया ने बताया कि शनिवार दोपहर को सिडनी के पूर्वी उपनगरों में एक मॉल में एक व्यक्ति घुसा और उसने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी और कई लोगों पर चाकू से हमला किया। घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। बॉन्डी जंक्शन के वेस्टफील्ड शॉपिंग मॉल में हुई इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एक बच्चे सहित कुछ लोग सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में...

रायपुर: राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अफेयर के शक में एक...

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...