दुर्ग संभाग में रफ्तार बनी काल: दो भाइयों समेत 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत… बारात से लौट रहे थे तीनों, परिवार में छाया मातम

  • तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित, सड़क पर गिरने से युवकों की मौत
  • नेशनल हाईवे-30 में शनिवार देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

बेमेतरा। दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले के नेशनल हाईवे-30 में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो सगे भाई समेत 3 युवकों की मौत हो गई है। तीनों मृतक बाइक में सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मटका में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक सड़क में गिर गई और तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तीनों युवक अर्जुनी के रहने वाले थे और दोस्त की बारात में शामिल होने बंधी गांव गए थे। मरने वालों की पहचान 22 वर्षीय मुकेश साहू, 21 वर्षीय कोमल साहू और उनका दोस्त रवि यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...