शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, दिलाई गई मतदान की शपथ

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में आज शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों को मतदान के महत्व को बताते हुए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेरा के सदस्य धनंजय देवांगन ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी।

लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी आवश्यक है। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मतदान करने तथा कराने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संचालक कोष लेखा एवं पेंशन महादेव कावरे, विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर, अपर संचालक जनसंपर्क आलोक देव, औद्योगिक न्यायालय के जज एस एल मात्रे, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, अपाक्स के अध्यक्ष सत्येन्द्र देवांगन, सोजलीफ कोफाउंडर अनिल बनज, विद्युत मंडल के अभियंता राजकुमार सोनकर, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम सागर कोसले, संतोष कुमार वर्मा व शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवलाल भारती, कांति सूर्यवंशी सचिव मंत्रालय संघ, प्रीति चौरे, वीरेंद्र मीरचे, राजेश हीरा, आर के पात्रे, शैलेन्द्र बोरकर, हरीश कंवर, शेंडे जी, टेम्बुरने जी, महेंद्र बागडे, बी एल साहू आदि अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...