पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने थामा बीजेपी का दामन: CM साय ने गमझा पहनाकर करवाया प्रवेश, कई युवा कांग्रेसी भी भाजपा में हुए शामिल

डेस्क। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जहां एक तरफ युवा कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रायपुर में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है, तो वहीं दूसरी तरफ आज दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल भाजपा ज्वाइन कर ली है।

बतादें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के नेता एक के बाद एक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार दावे कर रही है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली है‌। इस बीच आज दुर्ग जिले में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने बीजेपी का दामन थामा है। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के दौर में थे। जहां वह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सीमा बघेल को भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया है। बतादे की सीमा बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी है, जिन्होंने अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर माना जा रहा है कि बघेल परिवार को इस फैसले के बाद पारिवारिक तौर पर बड़ा झटका लगा है। सीमा बघेल के इस फैसले से भूपेश बघेल की राजनीति पर आने वाले दिनों में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। सीमा बघेल के अलावा आज दुर्ग जिले में घनश्याम साहू के बेटे सतीश साहू ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। बताया जा रहा है कि घनश्याम साहू पुराने कांग्रेसी नेता है जो इससे पहले जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ रविवार की रात राजधानी रायपुर में सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। युवा कांग्रेस के सहसचिव जयेश तिवारी के सांथ सैकड़ो युवा कांग्रेसियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने गमछा पहनकर भाजपा में शामिल कराया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...