अशोका बिरयानी विवाद: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आदेश पर अशोका बिरयानी में लगा ताला… दो कर्मचारियों की मौत और पत्रकारों से मारपीट की हुई थी घटना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित मशहूर अशोका बिरयानी के गटर में कल दो लोगों की लाश मिली थी। जिसके बाद से अशोका बिरयानी की मुश्किलें बढ़ गयी है। अशोका बिरयानी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। जब तक जांच चलेगी, तब तक अशोका बिरयानी को बंद रखा जायेगा। दरअसल कल गटर की सफाई के दौरान अशोका बिरयानी के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी थी। बाद में घटना के कवरेज के लिए जब पत्रकार पहुंचे, तो अशोका बिरयानी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।

मालूम हो कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल नहीं होनी चाहिये।

इधर इस घटना पर छत्तीसगढ़ क्रांती सेना ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों के साथ आशोका बिरयानी का घेराव कर दिया है। परिजनों के द्वारा दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस की टीम भी मौके पर है और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी हुई है।

जानिए क्या था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी की है। 18 अप्रैल की सुबह बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की लाश गटर में मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतकों की शिनाख्त डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19 साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी और नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा निवासी था। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी बिना कोई सेफ्टी के गटर में साफ सफाई करने उतरे थे। इस दौरान शायद गड्ढे में जहरीले गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जानकारी ये भी मिली है कि बिरयानी सेंटर वालों ने साफ सफाई के लिए एक गड्ढा बना कर रखा था। दोनों कर्मचारी अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रिशियन थे और दोनों से गटर साफ करवाया जा रहा था। घटना के बाद जब कवरेज के लिए जब पत्रकार पहुंचे, तो अशोका बिरयानी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि आज इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए अशोका बिरयानी के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...