सेक्टर – 5 का बालाजी मंदिर मना रहा गोल्डन जुबली वर्ष: ट्रस्ट ने झा दंपति का किया सम्मान, दोनों ने किया आभार व्यक्त

भिलाई नगर। श्री बालाजी मंदिर, सेक्टर- 5, भिलाई नगर इन दिनों अपनी स्थापना का गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर केव्ही ग्रूप ऑफ इंडस्ट्रीज के चैयरमैन के.के. झा एवं केएच मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा को सम्मानित किया गया।

बालाजी मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर ए सुब्रमण्यम शर्मा ने झा दंपति को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अपने सम्मान से अभिभूत झा ने ट्रस्ट के अध्यक्ष पी व्ही राव एवं सचिव पी एस राव द्वारा गोल्डन जुबली अवसर पर सम्मानित किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वे मानते हैं कि बालाजी भगवान की कृपा उन पर बनी हुई है और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का आशीर्वाद उनके साथ है। वे सभी की खुशहाली के लिए बालाजी भगवान से प्रार्थना करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...

कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP,...

रायपुर। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया...

दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी की सैलरी...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी की सैलरी में गड़बड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप में मोहन...