CG में एक बार फिर मुठभेड़: जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया… मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद… पिछले 3 महीने में 80 नक्सली हो चुके है ढेर

CG में एक बार फिर मुठभेड़

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। बीजापुर में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। साथ ही मौके से हथियार और विस्फोटक सहित अन्य सामग्री बरामद की है। घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है। मुठभेड़ खत्म हो गई है।

बस्तर में चुनाव खत्म होने के बाद जवान एक बार फिर भैरमगढ़ केशकुतुल इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। यहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी। जैसे ही जवान माओवादियों के कोर इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और गोलियों का जवाब दिया।

पिछले तीन महीने में बस्तर के अलग-अलग जिलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस फोर्स ने अब तक कुल 80 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इनमें 16 अप्रैल को 29 नक्सली सिर्फ कांकेर में ही मारे गए। इन पर लाखों रुपए का इनाम भी घोषित था। एनकाउंटर का लाइव वीडियो भी सामने आया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...