महिला ASP का निधन: कार से लौट रही थी AIG, अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल पहुंचते तक चली गई जान

महिला ASP का निधन

भोपाल: सोमवार दोपहर, इंदौर से भोपाल जा रही पुलिस अधीक्षक (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी का कार में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. परिवार के सदस्यों के साथ कार से यात्रा कर रही त्रिपाठी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिवार के सदस्यों ने उनको लेकर सोनकच्छ के निजी अस्पताल पहुंचे, हालांकि उनको बचाया नहीं जा सका. वो 2008 बैच की राज्य पुलिस सेवा की अफसर थी, अभी उनाक प्रमोशन डीएसपी से एडिश्नल एसपी के तौर पर हुआ था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्रिपाठी भोपाल में पदस्थ हैं और इंदौर में उनका मकान है वहीं से अपने पति, बच्चों एवं कुछ अन्य सदस्यों के साथ कार से भोपाल जा रही थीं तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ी, उन्हें वरदान अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे ने बताया परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार सोनकच्छ आ रहे हैं। डाक्टरों ने मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है।

एआईजी प्रतिभा सिंह की जांच करने वाले डॉक्टर राजपाल के मुताबिक, वे करीब 12 बजे अस्पताल आई थीं. उनके शरीर में पल्स, बीपी और सेचुरेशन जैसा कुछ नहीं हो रहा था. कह सकते हैं कि उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था. हम लोगों ने सीपीआर सहित कई तरह से उनकी जांच की, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. इसके बाद हमने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इनके साथ आए लोगों ने बताया कि करीब 12 किमी पहले उनकी चेतना अचानक चली गई थी. इसलिए मेरे हिसाब से ये कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ होगा.

इंदौर से मेडिकल चेकअप कराकर भोपाल लौट रही थीं. इस बीच देवास के पास उनकी तबीयत खराब होने लगी. ये देख उन्हें सोनकच्छ के पास निजी अस्पताल वरदान ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एआईजी प्रतिभा भोपाल में पदस्थ थीं. उनकी पोस्टिंग महिला सेल में थी. उनकी असमय हुई मृत्यु पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...