CG में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम: घर के पीछे खेलने के दौरान हुआ बड़ा हादसा… 10 साल का बच्चा गिरा बोरवेल में… पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के गांव पिहरीद में 10 साल के एक बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन आशंकित हैं, वहीं गांव के लोग भी जमा हो गए हैं। मालखरौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आईजी रतनलाल डांगी भी मौके लिए रवाना हो गए हैं।

पिहारिद गांव का राहुल साहू (10) पिता लाला साहू रोज की तरह दोपहर में घर के पीछे अपनी ही बाड़ी में खेल रहा था। दोपहर 2 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजन भी इस बात से बेखबर थे। पता चला है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए। उस दौरान राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्‌ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है।

80 फीट गहरा है बोरवेल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है। बोरवेल का गड्‌ढा 80 फीट गहरा है। बच्चा लगभग 50 फीट गहराई में फंसा है। मौके पर आस-पास के लोग भी पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम और प्रशासन लगातार उसकी आवाज सुन रही है। ये भी बताया गया है कि बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था।

जिसके कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था। घर पर ही रहता था। वहीं, पाइप की मदद से ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक करीब चार से पांच बजे के बीच बच्चा नीचे गिरा। अब तक कई घंटे बीत चुके हैं। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

घर के बाड़ी में जो बोरवेल बनाया गया है। वह राहुल के पिता ने ही बनवाया था। मगर बोरवेल के गड्‌ढे को खुला छोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन परेशान हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस की टीम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। जेसीबी को भी मौके पुर बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: प्रदेश सरकार ने...

रायपुर। राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न...

Durg News: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत,...

दुर्ग। पिकअप वाहन टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।...

सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर की टीम ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और...

सीएम साय और बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा सांसदों, विधायकों...

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है....