CG – THAR की टक्कर से बाइक चालक की मौत: ठोकर इतनी जबरदस्त की बाइक के उड़ गए परखच्चे, गुस्साए लोगों ने थार गाड़ी में लगाई आग

THAR की टक्कर से बाइक चालक की मौत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में में रफ्तार के कहर देखने को मिला है। जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की तेज रफ्तार थार जीप और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्सायी भीड़ ने थार में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि मौके पर लोगों की भीड़ को देखते हुए आरोपी जीप का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी निवासी पारसनाथ नगेशिया (20) शाम किसी काम से बाइक से मंगारी गया था। वहां से रात करीब 8 बजे अपनी बहन को लेने बतौली जाने के लिए निकला था। अभी वह मंगारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि सीतापुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही पारसनाथ उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पारसनाथ के सिर, सीने और अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं थार की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसा होते देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने थार गाड़ी में आग लगा दी।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक थार आग की लपटों से घिर चुकी थी। पुलिस ने थार में लगी आग को बुझाने की कोशिश भी नहीं कर पाई। बताया जा रहा है कि थार सूरजपुर में रहने वाले किसी की है। हादसे के बाद थार सवार भाग निकले थे। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी मौके पर पहुंचे।

सीतापुर थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने थार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थार में आगजनी की शिकायत नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...