CG के कांग्रेस नेता के करीबी पर लगा लाखों रुपए ठगी करने का आरोप… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से लिए पैसे… कांग्रेस नेता का बयान भी आया सामने

भिलाई। भिलाई में कांग्रेस नेता पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता का नाम अमन‌दीप सोढ़ी है। जिन पर लाखों रुपए गबन करने का आरोप लगा है। कई लोगों द्वारा नेवई थाने साथ ही कोतवाली थाना सेक्टर-6 में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है। अमनदीप सोढ़ी की पत्नी पार्षद चुनाव भी लड़ चुकी है। उन पर PWD मे नौकरी लगाने के नाम से लाखो रूपये की ठगी का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक तालपुरी के जूही बी ब्लॉक में रहने वाले दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र व भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव अमनदीप सोढ़ी जो उनके विधानसभा के बेरोजगार युवाओं, कई महिलाओं को पीडब्ल्यूडी विभाग, मंत्रालय व अन्य सरकारी विभाग में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ले लिये। पीड़ितों ने मीडिया को बताया की कांग्रेस नेता द्वारा 2 सालों तक आश्वाशन देता रहा, साथ पीड़ितों को कांग्रेस नेता के साथ जाने, व उनके कोटे की सीट बताकर नौकरी लगाने की बात की। सत्ता परिवर्तन के बाद पीड़ितों ने रुपये वापसी की मांग की तो एक महीने में वापसी की बात कही। फिर समय पूर्ण होने पर बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती होने लगा। यहां तक हॉस्पिटल भी बदलता रहा। पीड़ितों ने घर जाकर बात करने की कोशिश की तो अमनदीप सोढी के भाई द्वारा गाली गलौच की गई। तंग आ चुके पीड़ितों ने अब पुलिस शिकायत की है। उन्होंने आगे बोला की लोगो की गाढ़ी कमाई खाकर यह शान से घूमता रहा, बड़े नेता के नजदीक आकर स्थानीय युवाओं का रुपया गबन करने वाले इस कांग्रेस नेता को तुरंत ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करते है।

वहीं इस मामले में अमनदीप सोढ़ी का भी बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता ने बताय की संदीप भारद्वाज नामक जो कि रायपुर में था मेरे द्वारा उसे पैसे दिए है। रही बात जिन लोगों ने मुझे पैसे दिए थे और थाने मे सूचना दी गई है उन्हे मेरे द्वारा समय लेकर उस डेट का चेक दे दिया गया है। और संदीप भारद्वाज फरार है: और जो भी घर आया किसी से भी गलीगलोच नही किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...