गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के बाद भी लोगों में असर नहीं होने पर निगम ने लिया ये निर्णय… हर वार्ड में फ्लैक्स पर छपेगा स्वच्छता के दुश्मनों का नाम

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं उनके घरों से निगम के कर्मचारी कचरा लेना बंद भी कर देंगे। यह फरमान गुरुवार को निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने जारी की है। निगम आयुक्त ने ऐसे घरों को सूची बद्ध करने निर्देश दिए है। जो संमझाइस के बाद भी मिक्स कचरा दे रहे है। तैयार सूची का प्रकाशन सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता के दुश्मन के नाम से किया जाएगा। सूची के आधार पर नाम वाला फ्लैक्स तैयार किया जाएगा।

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए है कि अंतिम चेतावनी के बाद सुधार नहीं होने पर उस घर से निगम कर्मचारी कचरा लेना बंद कर दे। गीला व सूखा कचरा अलग अलग देने पर ही कर्मचारी संग्रहण कार्य को नियमित करे।उल्लेखनीय है कि रिहायसी क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे को पूर्ण रूप से डिस्पोज करने रिसाली निगम पिछले 3 दिनों से अभियान चला रही है। लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग अलग देने अपील कर रहे है। इसके बाद भी कई घरों से मिक्स कचरा निकल रहा है।

खास बात यह है कि रिसाली निगम के 70 से भी ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी अभियान में लगे है। सूखा व गीला कचरा अलग अलग रखने अपील कर रहे है। शुक्रवार से कचरा संग्रहण कार्य में लगे 64 कर्मचारी सूची बनाने का कार्य करेंगे। गौरतलब है कि चार माह पहले रिसाली निगम ने घर घर डस्ट बीन का वितरण किया था। कर्मचारी हरा व नीला बाल्टी घरों तक पहुंचाया था। वर्तमान में कचरा रखने कुछ लोग ही बाल्टी का उपयोग कर रहे है। अधिकाश घरों में पुरानी बाल्टी में कचरा रखा जा रहा है, वही कई लोग पालीथिन में कचरा एकत्र कर दे रहे है। ऐसे लोगों को भी निगम चेतावनी दे रहें है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...