दुर्ग के निजी अस्पताल में हंगामा: नागपुर रेफर करने बाद किडनी पेशेंट के डिस्चार्ज प्रक्रिया में विलंब, नाराज बेटे का फूटा गुस्सा… तोड़फोड़ और स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस भी पहुंची

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के बाईपास किनारे स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में आज हंगामा हो गया। अस्पातल में एक मरीज के परिजन ने पर जमकर तोड़फोड़ और स्टॉफ के साथ मारपीट का आरोप है। परिजन का आरोप है उसके पिता को नागपुर ले जाना है। आरोग्यम के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। इसके बाद भी वो उन्हें समय पर डिस्चार्ज नहीं कर रहे हैं। इससे आक्रोशित होकर उसने ऐसा किया है। हंगामा करने वाले युवक का नाम राकेश यादव है। उसने कहना है कि वो राजनांदगांव का निवासी है।

उसने बताया कि, उसने अपने पिता को किडनी की प्रॉब्लम के चलते भर्ती कराया था। यहां पिछले 10 दिनों से इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने कहा कि उनका प्लेटलेट्स कम है। इलाज के दौरान वो समस्या खत्म हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उन्हें बुलाया और कहा कि आपके पिता की बचने की उम्मीद काफी कम है। आप उन्हें यहां से डिस्चार्ज करवाकर कहीं दूसरी जगह ले जाओ। हमने नागपुर में डॉक्टर से बात की। उसने उनका इलाज करने की बात कही। डॉक्टर ने कहा कि आप शनिवार दोपहर तीन बजे तक मरीज को नागपुर लेकर आ जाओ।

उसने आगे बताया कि, डॉक्टर से कल रात में बात हुई कि आरोग्यम से सुबह मरीज को डिस्चार्ज कर देंगे उसे नागपुर ले जाना है। इसके बाद भी हॉस्पिटल प्रबंधन यह सुबह 11 बजे तक यह कहता रहा कि डॉक्टर अभी आए नहीं हैं। इसके बाद वो दोपहर 12.30 बजे आए और डिस्चार्ज बनाकर दिया। यहां दोपहर के तीन बज गए हैं, लेकिन अभी तक बिलिंग वालों ने मरीज का डिस्चार्ज नहीं बनाया। वहां डॉक्टर का फोन पर फोन आ रहा है। वो 5 बजे हॉस्पिटल से निकल जाएगा। ऐसे में पिता को कैसे वहां ले जाकर समय पर दिखा पाऊंगा। इसी टेंशन में उसने अस्पताल में हंगामा किया है।

राकेश ने बताया कि, अगर मरीज को लेकर किसी डॉक्टर या स्टॉफ से बात करें तो कोई भी ढंग से बात नहीं करता है और ना ही सलाह देता है। बिल के लिए मेडिकल स्टोर से लेकर इलाज करने वाले तक कई चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। तीन लाख रुपए बिल पटाने के बाद भी यह हाल है। वहीं अस्पताल के पीआरओ जसविंदर सिंह ने कहा कि तोड़फोड़ के मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। मरीज के परिजन ने शराब के नशे में हंगामा व तोड़फोड़ किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...