सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी का मामला: पुलिस लॉकअप में एक आरोपी ने की खुदकुशी, 6 दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था

डेस्क। सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस बीच खबर आ रही है है कि एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन बचाया नहीं जा सका।

आज बुधवार को अनुज थापन नाम के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस का कहना है थापन को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को आरोपी पाया है। विक्की और सागर को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया। वहीं अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बीते शनिवार को गोलीबारी मामले के कथित शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल के साथ-साथ इस मामले में हथियार मुहैया कराने वाले सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन व गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और विदेश में बैठे उसके भाई अनमोल बिश्नोई पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया था। लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई इस मामले में वांछित आरोपी हैं।

बीते सोमवार (29 अप्रैल को) कोर्ट ने विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा था। आज बुधवार को अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की। मामले में अनुज थापन गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार मुहैया कराने का आरोपी था। उसके अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) पर भी हथियार सप्लाई का आरोप है।

इस मामले में आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल बिहार की निवासी हैं। दोनों को गुजरात के कच्छ से 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सोनू और थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...