अनुपमा फेम रुपाली गांगुली BJP में हुई शामिल: एक्ट्रेस ने बताया क्यों लिया ये फैसला, PM मोदी की तारीफ़ की

डेस्क। अभिनेत्री और टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में इसलिए शामिल हुईं, क्योंकि पीएम मोदी के बताए गए विकास के रास्ते पर अपना योगदान देना चाहती हूं.

रुपाली गांगुली ने कहा, ”जब मैं विकास के इस महायज्ञ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि क्यों ना मैं भी इसकी सहभागी बनूं. मुझे आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि मैं जो भी करूं, सही और अच्छा कर सकूं. मैं बीजेपी में पीएम मोदी के बताए गए रास्ते पर चलने के लिए शामिल हुई हूं.

दरअसल, दिल्ली में स्थित बीजेपी के हेडक्वार्टर में रुपाली गांगुली ने पार्टी की सदस्यता बुधवार (1 मई, 2024) को ली. गांगुली बीजेपी में ऐसे समय में शामिल हुईं है जब देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सात चरण में से दो चारण के चुनाव iहो चुके हैं.

लोकसभा चुनाव सात चरणों मे हो रहा है. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को तो दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग हो गई है. वहीं तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवे चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा. बीजेपी को उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को उम्मीद है कि लोग उन्हें मौका देंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...